Saturday , October 3 2026 2:16 AM
Home / Off- Beat / मिलिए ‘मधुमक्खियों के राजा’ से, जिन्हें कभी नहीं पड़ा डंक, दूर तक फैली है शोहरत

मिलिए ‘मधुमक्खियों के राजा’ से, जिन्हें कभी नहीं पड़ा डंक, दूर तक फैली है शोहरत


आपने ‘रानी मधुमक्खी’ के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या मधुमक्खियों के राजा के बारे में सुना है? नहीं, यह कोई नर मधुमक्खी नहीं बल्कि अफ्रीकी देश रवांडा में रहने वाले एक बीकीपर का नाम है। दाइसबा नाम के इस शख्स का दावा है कि हजारों मधुमक्खियां उनके शरीर पर चलती हैं और कभी उन्हें काटती नहीं हैं। वह बचपन से ऐसे ही मधुमक्खियों का ध्यान रखते आ रहे हैं और हाल ही में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में आई हैं।
दाइसबा बताते हैं कि सबसे पहले वह अपने ऊपर रानी मक्खी को रखते हैं और बाकी सब उसके पीछे-पीछे चली आती हैं। रानी मक्खी को वह एक धागे से बांधकर रोकते हैं और बाकी मक्खियां उसे बचाने के लिए आती हैं। वे रानी को घेर लेती हैं और धीरे-धीरे पूरा शरीर ढक जाता है। हालांकि, दाइसबा को इन्होंने कभी काटा नहीं है।
शोहरत भी, रोजगार भी : दाइसबा बताते हैं कि लोग उनसे यह सीखने भी आते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है और अजीब नहीं लगता। लोग बीकीपिंग (मधुमक्खीपालन) सीखकर खुद भी इस काम में आगे जाना चाहते हैं। इसके जरिए दाइसबा मशहूर तो हुए ही हैं, पैसे भी कमा लेते हैं। वह इनका शहद बेचने का काम करते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब मधुमक्खियों को पहले से मीठा सीरप दिया जाता है तो उनका पेट भरा रहता है। इससे उनके काटने की संभावना कम हो जाती है। लोग वैसलीन जैसे जेल आंखों और होठों के पास भी लगा लेते हैं और नाक और कान को बंद कर लेते हैं।