Sunday , May 24 2026 10:47 AM
Home / Sports / सचिन ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर ताजा की अपने बचपन की यादें

सचिन ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर ताजा की अपने बचपन की यादें


नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है। मास्टर ब्लास्टर सचिन के नाम अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 34,347 रन हैं जिनमें 100 शतक भी शामिल हैं। उन पर एक शानदार फिल्म भी बन चुकी है। यह तस्वीर उनके बचपन की है। तस्वीर में वह एक किताब को पकड़ कर बैठे हैं। वह इस तस्वीर के कारण एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं।