Saturday , September 12 2026 11:44 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सैफ अली खान ‘शेफ’ की शूटिंग करेंगे अक्तूबर में शुरू

सैफ अली खान ‘शेफ’ की शूटिंग करेंगे अक्तूबर में शुरू

15
मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘शेफ’ के लिए शूटिंग इसी साल अक्तूबर में शुरू करेंगे। ‘शेफ’ 2014 की एक अमेरिकी कामेडी ड्रामा है जिसे जॉन फैवरियु द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था। अब इसे हिंदी में बनाया जा रहा है जिसमें सैफ मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन ‘एयरलिट’ के निर्देशक राजा कृष्णा मेनन द्वारा किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा, ‘‘ इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अक्तूबर में शुरू होगी। इसकी शूटिंग केरल से लेकर गोवा और दिल्ली से लेकर राजस्थान और पंजाब तक में की जाएगी। कुछ हिस्से शूट करने के लिये हम यूरोप भी जा सकते हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *