
नई दिल्ली: टीम इंडिया की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इन दिनों चाहें हॉस्पिटल में हैं,लेकिन फिर भी वह सोशल साइट फेसबुक पर एक्टिव रहती है और फैंस के साथ सम्पर्क बनाए रखती है। हाल ही उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती के साथ एक फोटो शेयर की हैं।
बता दें कि इससे पहले भी साइना ने एक फोटो अपलोड की थी जिसमें उन्होंने टूटी हड्डी को दिखाया है और कई लोगों के साथ हॉस्पिटल में मिलते हुए फोटोज शेयर की हैं। गौरतलब है कि रियो गेम्स से पहले ही साइना के घुटने में चोट लगी हुई थी इसी कारण वो वहां अपना बेस्ट नहीं दे पाईं और दूसरे ही मैच में 61वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी से हार गईं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website