
सलमान खान और संजय दत्त, बॉलीवुड के दो ऐसे बड़े नाम, जो अगर एकसाथ लिए जाए तो हर किसी की धड़कन बढ़ जाती है। दोनों सुपरस्टार हैं, दोनों एक दूसरे पर असल जिंदगी में जान लुटाते हैं। बरसों बाद यह जोड़ी एकसाथ पर्दे पर आई है। हालांकि, यह कारनामा बॉलीवुड नहीं, बल्कि सउदी अरब की फिल्म ‘7 डॉग्स’ के मेकर्स ने किया है। सउदी की अब तक की यह सबसे महंगी फिल्म है, जिसका बजट ₹382.84 करोड़ है। यह स्पाई-एक्शन फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में भी 21 अगस्त 2026 को दस्तक दे रही है। अब भारतीय रिलीज से ठीक पहले फिल्म की डायरेक्टर जोड़ी आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने सुपरस्टार सलमान खान की जमकर तारीफ की है। दोनों ने भाईजान की तुलना हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ से की है। कहा कि सलमान का ‘करिज्मा’ बिल्कुल वैसा ही है।
सलमान खान और संजय दत्त ने ‘7 डॉग्स’ में कैमियो किया है। आदिल और बिलाल हॉलीवुड में ‘बैड बॉयज’ फ्रैंचाइजी के लिए मशहूर हैं। उनकी इस नई फिल्म में भारत, मिस्र, इटली और अमेरिकी एक्टर्स ने एकसाथ काम किया है। फिल्म में अहमद एज और करीम अब्देल अजीज मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि उनके साथ मोनिका बेलुची और जियानकार्लो एस्पोसिटो भी हैं।
‘सलमान खान में गजब करिश्मा है, बिल्कुल विल स्मिथ जैसा’ – न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में आदिल अल अरबी कहते हैं, ‘सलमान खान का असर कैमरा चालू होते ही साफ दिखने लगा था। सलमान में एक साधारण सीन को भी खास बना देने की अनोखी काबिलियत है। उनमें गजब करिश्मा है। उनका ऑरा वैसा ही है, जैसा विल स्मिथ का। जब विल स्मिथ भी सेट पर होते हैं तो वैसी ही फीलिंग आती है। ऐसा लगता है कि ओह, सुपरस्टार ऐसा दिखता है। यह कुछ जादुई जैसा है।’
‘सलमान के साथ काम करना फिल्म स्कूल जाने जैसा’ – आदिल ने आगे सलमान खान की सिनेमा की समझ, खासकर एक्शन को लेकर तारीफ की। कहा, ‘उन्हें तुरंत समझ आ जाता है कि सीन क्या है। वह उसे बेहतरीन ढंग से करते हैं। फिर वह कुछ नया करते हैं, आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा देते हैं। यह बिल्कुल फिल्म स्कूल जाने जैसा है। आप सच में अपनी आंखों के सामने सिनेमा बनते हुए देखते हैं।’
एडिटिंग के दौरान, जब मैं शूट किए गए शॉट्स देख रहा था, तो हमेशा कुछ नया दिखता था जो उन्होंने जोड़ा होता था। मुझे सेट पर इसका पता भी नहीं चला। वह बस सीन को यादगार बना देते हैं। बिलाल फल्लाह, डायरेक्टर
‘सलमान हमेशा सीन में नया जोड़ते हैं, आपको पता भी नहीं चलता’ – दूसरी ओर, बिलाल फल्लाह शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताते हैं, ‘सलमान खान का योगदान हमेशा स्क्रिप्ट से कहीं ज्यादा होता था। उनके अचानक जोड़े गए डायलॉग या ‘वन-लाइनर्स’ का पता कभी-कभी तब चलता था, जब डायरेक्टर बाद में फुटेज देखते थे। एडिटिंग के दौरान, जब मैं शूट किए गए शॉट्स देख रहा था, तो हमेशा कुछ नया दिखता था जो उन्होंने जोड़ा होता था। मुझे सेट पर इसका पता भी नहीं चला। वह बस सीन को यादगार बना देते हैं। भले ही वह छोटा सा पल हो, वह कुछ ऐसा करते हैं जो असली सिनेमा होता है।’
‘7 डॉग्स’ की कहानी और सलमान खान का रोल – ‘7 डॉग्स’ की कहानी इंटरपोल अफसर खालिद अल-अजाजी (अहमद एज) की है, जो घाली अबू दाऊद (करीम अब्देल अजीज) को पकड़ते हैं। घाली, ‘7 डॉग्स’ नाम के क्रिमिनल सिंडिकेट से जुड़ा है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यह सिंडिकेट ‘पिंक लेडी’ नाम के सिंथेटिक ड्रग की तस्करी में शामिल हो जाता है। खालिद को इस इंटरनेशनल नेटवर्क को खत्म करने के लिए घाली के साथ हाथ मिलाने पर मजबूर होना पड़ता है। इससे वे संगठन से जुड़े ताकतवर लोगों के आमने-सामने आ जाते हैं। सलमान खान फिल्म में जौहर के रोल में हैं, जो एक पूर्व इंटरपोल अफसर हैं और मुख्य जोड़ी का मिशन में साथ देते हैं।
‘7 डॉग्स’ में क्या है संजय दत्त का किरदार – डायरेक्टर जोड़ी ने संजय दत्त की भी बड़ी तारीफ की है, जिन्होंने ‘सेवन डॉग्स’ अलायंस के इंडियन मेंबर रंजीत का रोल किया है। रंजीत को भारत में ‘पिंक लेडी’ को डिस्ट्रीब्यूट करने का काम सौंपा गया था। आदिल अल अरबी बताते हैं, ‘हमारी टीम ने हाल ही संजय दत्त की लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट देखे। हर कोई इसकी जबरदस्त सफलता के बारे में बात कर रहा है। हमने अपनी फिल्म में भी एक्शन सीन्स में संजय दत्त का लंबा अनुभव देखा है।’
बिलाल बोले- संजय दत्त भाई की तरह हैं – बिलाल फल्लाह ने कुछ समय मुंबई में भी बिताया है। वह कहते हैं, ‘संजय दत्त के साथ मेरी गहरी दोस्ती रही है। वह बिल्कुल भाई की तरह हैं। जब मैं उनके साथ मुंबई में था तो मुझे उस शहर से प्यार हो गया। उन्होंने मुझे खूब घुमाया। मैं बार-बार भारत जाकर फिल्में बनाना चाहता हूं।
Home / Entertainment / ‘सलमान में विल स्मिथ जैसा करिश्मा’, भाईजान के मुरीद हुए ‘बैड बॉयज’ के डायरेक्टर्स, संजय दत्त की भी तारीफ
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website