Friday , September 25 2026 12:54 AM
Home / News / सलमान खान, रजनीकांत, माधुरी… बलूच नेता ने भारतीय अभिनेताओं को बनाया बलूचिस्तान का ब्रांड एंबेसडर, मुनीर को लगेगी मिर्ची

सलमान खान, रजनीकांत, माधुरी… बलूच नेता ने भारतीय अभिनेताओं को बनाया बलूचिस्तान का ब्रांड एंबेसडर, मुनीर को लगेगी मिर्ची

सलमान खान हाल ही में सऊदी में बलूचिस्तान को लेकर दिए एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ सलमान का ये बयान पाकिस्तानियों क गुस्सा कर रहे है तो दूसरी ओर बलूच नेता इससे खुश हैं।
फिल्म एक्टर सलमान खान का बलूचिस्तान से जुड़ा बयान फिर से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल एक लेटर के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने सलमान खान को टेरर वॉचलिस्ट में डाल दिया है। इसकी वजह सलमान का सऊदी अरब में दिया बयान बताया गया है, जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया था। इस लेटर के सामने आने के बाद अलगाववादी बलूच नेता मीर याल बलूच ने सलमान समेत कई बॉलीवुड एक्टरों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। भारतीय एक्टर पर मीर का ये बयान पाकिस्तानी सरकार का गुस्सा बढ़ा सकता है।
मीर यार बलूच ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि बलूच-भारत दोस्ती के तहत बलूचिस्तान गणराज्य सम्मान के तौर पर स्वरूप भारतीय अभिनेताओं को बलूचिस्तान का (मानद) ब्रांड एंबेसडर प्रदान करने का फैसला लिया गया है। ये सम्मान पाने वालों में सलमान खान, रजनीकांत शिवाजी राव गायकवाड़, अमिताभ हरिवंश राय बच्चन, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित शामिल हैं।
सलमान खान और रजनीकांत – मीर यार ने कहा है कि सलमान खान को सऊदी अरब में जॉय फोरम में उनके दूरदर्शी और साहसी भाषण के लिए ये सम्मान दिया जाता है, जहां उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान की राजनीतिक सीमाओं से अलग एक विशिष्ट और प्रतिष्ठित इकाई के रूप में स्वीकार किया।
रजनीकांत को जैसे दुनियाभर में लाखों लोग प्यार करते हैं, वैसे ही बलूचिस्तान के लोग भी उन्हें प्यार करते हैं। उन्हें उनकी मानवीय भावना, विनम्रता और दयालुता के गुणों के लिए मानद ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सीमाओं से परे हैं और राष्ट्रों के बीच एकता को प्रेरित करते हैं।
माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन – मीर यार ने माधुरी दीक्षित को सम्मान पर कहा, ‘उनको बलूच महिलाओं की शिक्षा, कौशल और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर वैश्विक पहचान की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने का दायित्व सौंपा गया है। प्रतिभा, करुणा और गरिमा की उनकी स्थायी विरासत उन्हें लोगों के बीच प्रगति और सांस्कृतिक सद्भाव का एक ज्वलंत प्रतीक बनाती है।’
मीर ने आगे कहा, ‘बलूचिस्तान गणराज्य के लोग अमिताभ बच्चन को कला और सिनेमा की दुनिया में उनके आजीवन योगदान के लिए सम्मानित करते हैं। उन्होंने सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा दिया है। खासतौर से कोविड-19 के दौरान लोगों को शिक्षित करने में उनकी असाधारण भूमिका और सीमाओं से परे भावनात्मक जुड़ाव के लिए उनको सम्मानित किया जा रहा है।