Tuesday , September 29 2026 11:56 AM
Home / Sports / सानिया मिर्जा ने करवाया फोटोशूट, दिखाया बेबी बंप

सानिया मिर्जा ने करवाया फोटोशूट, दिखाया बेबी बंप


टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा का नया फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि इससे पहले भी सानिया ने इंटरनैशनल योगा डे पर एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें वह प्रैग्नैंट महिलाओं के लिए की जा रही एक्सरसाइज कर रही थीं। लेकिन अब यह पहला ऐसा मौका है जब उन्होंने खुलकर अपना बेबी बंप दिखाया है। इससे पहले उनकी एयरपोर्ट पर एकाध बार आते-जाते की फोटोग्राफ सामने आई थीं।
सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी। हालांकि इस दौरान उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ंग रही।
सानिया शादी के बाद पति के साथ दुबई में रहती है लेकिन इस दौरान वह भारत की ओर से ही टेनिस के बड़े टूर्नामैंट खेलती हैं। इन दिनों चोट के कारण वह टेनिस से दूर चल रही थी।
हालांकि बच्चे के जन्म के बाद भी 31 साल की सानिया ने लगातार टेनिस खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की है।
सानिया ने एक इंटरव्यू दौरान कहा था कि भले ही वह मां बन जाए लेकिन टेनिस से उनका लगाव कभी खत्म नहीं होगा। टेनिस उनकी प्राथमिकताओं में से एक है।