Sunday , August 23 2026 10:50 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ शेयर की तस्वीरें, एक जैसा अंदाज देखकर नजरें टिकना तय

सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ शेयर की तस्वीरें, एक जैसा अंदाज देखकर नजरें टिकना तय


सारा अली खान बॉलिवुड इंडस्ट्री की टैलंटेड ऐक्ट्रेस में से एक हैं। अपने छोटे से फिल्मी करियर भले ही तीन फिल्में की हैं लेकिन किसी भी चर्चित स्टार से कम नहीं है। वहीं, सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
सारा अली खान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपनी मां और वेटरन ऐक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ नजर आ रही हैं। दोनों का एक जैसा अंदाज देखकर आपकी नजरें टिकना तय है। बता दें कि आए दिन सारा अली खान अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
आनंद एल राय के ऑफिस के बाहर नजर आईं थी सारा अली खान
हाल ही में सारा अली खान डायरेक्टर आनंद एल राय के ऑफिस के बाहर नजर आई थीं। वहीं, उनके पिता सैफ अली खान ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर कई खुलासे किए है। उन्होंने यहां तक कहा कि वह खुद एक बार नेपोटिज्म का शिकार हो गए थे।
सारा अली खान की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की ‘कुली नं 1’ में वरुण धवन के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली थी। कोरोना वायरस के चलते नहीं हो पाई थी। इसके अलावा वह फिल्म ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगे।