Thursday , July 30 2026 11:13 PM
Home / Entertainment / Bollywood / अब ‘नखरेवाली’ बनेंगी सारा अली खान, आनंद एल राय की फिल्म में दिखेंगी ऐक्ट्रेस

अब ‘नखरेवाली’ बनेंगी सारा अली खान, आनंद एल राय की फिल्म में दिखेंगी ऐक्ट्रेस

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में डायरेक्टर आनंद एल राय (Aanand L Rai) की फिल्म ‘अतरंगी रे’ (Atrangi Re) की शूटिंग पूरी की है। अब सारा अली खान एक बार फिर उनके प्रॉडक्शन हाउस की अगली फिल्म ‘नखरेवाली’ (Nakhrewali) में लीड रोल में नजर आएंगी।
सारा अली खान ने अक्षय कुमार और धनुष के साथ पहले ही फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग पूरी कर ली है। एक सोर्स ने खुलासा किया है, ‘सारा अली खान और आनंद एल राय ने पहली अतरंगी रे में काम किया है। दोनों को पहले प्रॉजेक्ट पर काम करने में बहुत मजा आया। एक बार फिल्म आने के बाद दर्शकों को बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा।’
सोर्स ने आगे कहा, ‘सारा अली खान को आनंद एल राय की प्रॉडक्शन ने अगली फिल्म के लिए संपर्क किया है। इस फिल्म का टाइटल ‘नखरेवाली’ है। इस फिल्म में वह लीड रोल में नजर आएंगी।’ सोर्स ने आगे कहा कि आनंद एल राय फिल्म का डायरेक्शन नहीं करेंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान फिल्म ‘अतरंगी रे’ के अलावा डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ में काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल हैं। सारा अली खान आखिरी बार फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में वरुण धवन के साथ दिखाई दी थीं।