Monday , April 27 2026 1:42 AM
Home / News / सऊदी अरब ने दिया ड्रैगन को बड़ा झटका, फर्जी प्रोडक्ट की मार्केटिंग के कारण बंद की 184 चीनी वेबसाइट

सऊदी अरब ने दिया ड्रैगन को बड़ा झटका, फर्जी प्रोडक्ट की मार्केटिंग के कारण बंद की 184 चीनी वेबसाइट


सऊदी अरब ने चीन को बड़ा झटका देते हुए फर्जी प्रोडक्‍ट की मार्केटिंग को लेकर चीन की 184 वेबसाइटों को बंद कर दिया है। गोल्‍फ न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की वेबसाइट खराब और मिलावटी वस्‍तुओं को मार्केटिंग के जरिए बेच रही थी, जिससे सऊदी का बाजार प्रभावित हो रहा था। ये वेबसाइटें उपभोक्ताओं को रिटर्न, एक्सचेंज और आफ्टर सेल्स सेवाओं का विकल्प देने में भी नाकाम रहीं। यही नहीं इन्‍होंने गुणवत्ता के मामले में खरीदारों को गुमराह किया। सऊदी अरब के मंत्रालय ने इन सभी साइटों को ब्‍लॉक कर दिया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की वेबसाइट ग्राहकों को रिटर्न और एक्‍सचेंज का विकल्‍प भी नहीं दे रही थी। साथ ही ये आफ्टर सेल्स सेवाओं का विकल्‍प देने में भी नाकाम थी। ये वेबसाइट्स गुणवत्‍ता के मामले में भी ग्राहकों को गुमराह कर रही थीं। सऊदी अरब मंत्रालय ने इन सभी वेबसाइटों को ब्‍लाक करने का आदेश दिया जिसमें ग्राहक सेवा के साथ-साथ स्टोर का पता शामिल नहीं है। सऊदी अरब की ओर से चीन की मार्केटिंग को लेकर चीन की 184 वेबसाइटों को बंद करना बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।