
दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस का खौफ बरकरार है। इस बीच सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। क्राउन प्रिंस ने ये डोज ऐसे वक्त ली है, जब कुछ मुस्लिम देश वैक्सीन में इस्तेमाल जिलेटिन का विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिलेचिन सूअर की चर्बी से बनती है।
सऊदी अरब को इसी महीने मिली थी वैक्सीन की पहली खेप : क्राउन प्रिंस के टीका लगवाने के बाद देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ तौफीक अल-रबिया ने उनकी तारीफ की है। तौफीक ने कहा है कि नागरिकों को टीके प्रदान करने के लिए क्राउन प्रिंस की उत्सुकता के लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। ब्रिटेन की तारीफ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये देश महामारी का सामना करने में दुनिया के सबसे अच्छे देशों में से एक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में इसी महीने की शुरुआत में Pzifer और BioNTech की तरफ से विकसित कोरोनो वायरस वैक्सीन का पहला शिपमेंट आया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website