
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक मुश्किल इंसान बताया है। साथ ही दावा किया है कि उन्होंने ही इजरायल को परमाणु हमले से ‘पूरी तरह खत्म’ होने से बचाया। रविवार को अपने 80वें जन्मदिन के मौके पर न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कई बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने दोराया कि ईरान को सैन्य तौर पर बेहद कमजोर कर दिया गया है। ट्रंप ने इजरायल के रवैये की भी आलोचना की है।
इजरायल और नेतन्याहू से जुड़े सवाल डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने लेबनान की राजधानी बेरूत में हमले करके डील को पटरी से उतार ही दिया था। ट्रंप ने कहा, ‘नेतन्याहू को डील में अड़चन के बजाय हमारा शुक्रगुजार होना चाहिए। अगर ईरान के पास परमाणु हथियार आ जाते तो इस समझौते के बिना इजरायल दो घंटे भी नहीं टिक पाता। मुझे लगता है कि नेतन्याहू एक मुश्किल इंसान (टफ गाय) हैं।’ ड्रॉप न्यूज ने कहा है कि इस दौरान ट्रंप ने कई दावे बहुत बढ़ा-चढ़ाकर किए, जो सच्चाई से परे हैं।
होर्मुज पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा-होर्मुज जलडमरूमध्य के समुद्री गलियारे पर डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि इस डील से यह स्ट्रेट हमेशा के लिए टोल फ्री हो जाएगा। हालांकि मेमोरैंडम में क्षेत्रीय बातचीत से पहले सिर्फ 60 दिनों के लिए टोल को रोका गया है। ईरान युद्ध से पहले होर्मुज स्ट्रेट में किसी तरह का कोई टोल नहीं ले रहा था। यानी ट्रंप सिर्फ युद्ध से पहले वाली स्थिति में लौटने को अपनी बड़ी सफलता कह रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर ईरान किसी अंतिम परमाणु समझौते पर नहीं पहुंचता है तो वे हमले फिर शुरू कर देंगे या फिर उस क्षेत्र की कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा लेकर अमेरिका को ‘मिडिल ईस्ट का संरक्षक’ बना देंगे। ट्रंप ने अपनी डील की तुलना ओबामा के 2015 वाले समझौते से करते हुए कहा कि हमने पक्का किया है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाए।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दावा – डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी डील से यह पक्का होता है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। हालांकि सच्चाई ये है कि ईरान ने 1970 में ही ‘नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी’ (परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने वाली संधि) में शामिल होकर यह वादा किया था कि वह न्यूक्लियर हथियार नहीं रखेगा।
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौता हो गया है। पाकिस्तान ने बताया है कि दोनों पक्ष समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार, 19 जून को स्विट्जरलैंड में करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी सरकार की ओर से भी सोमवार तड़के समझौता होने की पुष्टि कर दी गई है।
Home / News / ‘इजरायल को परमाणु हमले से बचाया, नेतन्याहू मुश्किल इंसान’, ट्रंप ने 80वें जन्मदिन पर किए बड़े दावे, पकड़ा गया ‘झूठ’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website