Tuesday , September 29 2026 9:58 AM
Home / Sports / स्कॉटलैंड का सपना तोड़ विंडीज टीम ने किया वर्ल्ड कप 2019 के लिए क्वालीफाई

स्कॉटलैंड का सपना तोड़ विंडीज टीम ने किया वर्ल्ड कप 2019 के लिए क्वालीफाई


हरारेः दो बार के पूर्व चैंपियन वेस्ट इंडीज ने स्कॉटलैंड को बुधवार को वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम के तहत पांच रन से हराकर 2019 के विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया।

स्कॉटलैंड की टीम इस हार के साथ विश्व कप की होड़ से बाहर हो गई। स्कॉटलैंड ने वेस्ट इंडीज को 48.4 ओवर में 198 रन पर निपटा दिया था। स्कॉटलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 35.2 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन बनाए थे कि फिर भारी बारिश आ जाने खेल संभव नहीं हो पाया।

इतने ओवर तक स्कोर 130 था और स्कॉटलैंड की टीम उससे पीछे रह गई और बाहर हो गई। विंडीज पांच रन से विजेता बनने के साथ विश्व कप के लिए क्वालीफाई भी कर गया।