Tuesday , September 15 2026 10:35 AM
Home / News / स्कूबा डाइवर्स को समुद्र में मिला अजीब जीव, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

स्कूबा डाइवर्स को समुद्र में मिला अजीब जीव, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान


वेलिंगटन: समुद्र की गहराइयों में कई रहस्यमयी चीजें छिपी हैं। ऐसे ही एक रहस्यमयी जीव से दो स्कूबा डाइवर्स की मुलाकात हुई। इन दोनों स्कूबा डाइवर्स को समुद्र की गहराइयों में एक 26 फीट लंबा जीव मिला, जिसे देखकर वो दोनों भी हैरान रह गए। दोनों ने इसका एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें ये 26 फीट लंबा जीव दिख रहा है। दोनों न्यूजीलैंड के व्हाइट आइलैंड में स्कूबा डाइविंग कर रहे थे।
न्यूजीलैंड के व्हाइट आइलैंड में स्कूबा डाइविंग कर रहे दो डाइवर्स को 26 फीट लंबा और खोखला एक जीव मिला। डाइवर्स स्टीव हैथवे और एंड्रू बटल व्हाइट आइलैंड के व्हाकारी तट पर स्कूबा डाइविंग के लिए गए थे। यहां उन्हें 26 फीट लंबा एक जीव दिखा, जो खोखला और पारदर्शी था। ये जीव Pyrosome बताया जा रहा है। ये हजारों ऑर्गनिज्म या यूं कहें कि कई पाइरोसम क्लोन से मिलकर बना होता है और 60 फीट तक लंबा हो सकता है।
इसका वीडियो बनाने वाले 47 वर्षीय स्टीव हैथवे ने कहा कि वो हमेशा से ही एक पाइरोसम देखना चाहते थे।
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इसे देखना ऐसा था जैसे आप सालों से इसकी तलाश में हों। हैथवे और बटल न्यूजीलैंड के व्हाइट आइलैंड के लिए एक प्रमोशनल वीडियो को शूट कर रहे थे, जब उन्हें समुद्र में पाइरोसम दिखा। हैथवे ने काफी समय पानी के अंदर बिताया है, लेकिन उन्होंने कभी पाइरोसम नहीं देखा था।