Sunday , May 24 2026 1:00 PM
Home / Sports / दूसरा टेस्ट : श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने की जबरदस्त वापसी

दूसरा टेस्ट : श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने की जबरदस्त वापसी


न्यूजीलैंड ने यहां जारी सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में श्रीलंका पर शिकंजा कस लिया है। टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स के समय न्यूजीलैंड के दूसरी पारी में 79 ओवर में दो विकेट पर 231 रन हो गए थे। अब उसकी कुल बढ़त 305 रन की हो गई है, जबकि उसके आठ विकेट बचे हैं।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम 74 और दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। लैथम 213 गेंदों पर आठ और टेलर 27 गेंदों पर पांच चौके लगाए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर ली है। एक और सलामी बल्लेबाज जीत रावल अर्धशतक जमाने में सफल रहे।

रावल ने 162 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की बदौलत 74 रन जुटाए। रावल और लैथम ने पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने भी उपयोगी पारी खेली। विलियमसन ने 75 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 48 रन जुटाए। लाहिरू कुमारा और परेरा को 1-1 विकेट मिला है।