Tuesday , September 29 2026 11:57 AM
Home / Sports / सेरेना विलियम्स ने दो साल छोटे रेड्डिट के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन से की सगाई

सेरेना विलियम्स ने दो साल छोटे रेड्डिट के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन से की सगाई

15
टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने सोशल मीडिया Reddit के को-फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन के साथ सगाई कर ली है।
22 बार ग्रैंड स्लैम की विजेता रही विलियम्स ने अपने फेैंस को सोशल मीडिया के जरिये अपनी सगाई की खबर दी। उन्होंने पोस्ट में रेडिट का नाम लेते हुए …’उन्होंने हां कह दिया लिखा।’
सेरेना ने ओहानियन पर एक कविता पोस्ट कर के अपनी सगाई की जानकारी दी।
इसके जवाब में ओहानियन ने लिखा कि सेरेना ने हां कर के उन्हें दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान बना दिया है।
ओहानियन करीब दो साल से सेरेना के बॉयफ्रेंड थे। लेकिन अब ओहानियन ने रोम के सरप्राइज टूर पर सेरेना को प्रपोज किया था। ओहानियन ने खाने की टेबल पर सेरेना को प्रपोज किया और टेनिस स्टार सेरेना ने उन्हें हां में जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *