Tuesday , September 29 2026 1:11 PM
Home / Sports / शेनझेन ओपन में शारापोवा ने एलिसन को कड़े मुकाबले में हराया

शेनझेन ओपन में शारापोवा ने एलिसन को कड़े मुकाबले में हराया


शेनझेन : 5 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा ने एक सेट से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए अमेरिका की एलिसन रिस्के को हराकर शेनझेन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत की उम्मीद कर रही एलिसन ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन रूस की खिलाड़ी को ढाई घंटे से कुछ कम समय में 3-6, 6-4, 6-2 से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाई। एलिसन ने शुरुआत में बढ़त बनाने के बावजूद शारापोवा ने 34 विनर लगाए जो अमेरिकी खिलाड़ी से लगभग तीन गुना रहे।
दुनिया की 59वें नंबर की खिलाड़ी शारापोवा ने 11 ऐस भी लगाए और 10 में से 7 ब्रेक प्वाइंट बचाने में सफल रही। फ्रेंच ओपन चैंपियन और दूसरी वरीय येलेना ओस्तापेंको को हालांकि चेक गणराज्य की क्रिस्टीना प्लिसकोवा के खिलाफ 1-6, 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। शारापोवा टैनिस के अलावा अपनी फैशन सैंस और बड़बोलेपन के लिए जानी जाती है। शारोपोवा 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 और 2014 में फ्रैंस ओपन, 2004 में विबंलडन और 2006 में यूएस ओपन जीत चुकी हैं।