Thursday , September 10 2026 9:52 PM
Home / Entertainment / Bollywood / शरत सक्सेना ने खड़े होकर करवाई MRI, सर्जरी से ठीक पहले की चार तस्वीरें, फैंस कर रहे ठीक होने के लिए प्रार्थना

शरत सक्सेना ने खड़े होकर करवाई MRI, सर्जरी से ठीक पहले की चार तस्वीरें, फैंस कर रहे ठीक होने के लिए प्रार्थना


70-80 के दशक के मशहूर विलन और दमदार कलाकारों में से एक शरत सक्सेना की MRI वाली कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में वह अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए शरत सक्सेना ने अपनी सर्जरी से ठीक पहले MRI की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बेनाम(1974)’ से करियर शुरू करने वाले शरत सक्सेना ने MRI रूम से कुल चार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिनमें उनके चेहरे पर तकलीफ भी साफ दिख रही है। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने बताया है कि ये सर्जरी से ठीक पहले की है।
शरत सक्सेना ने खड़े होकर MRI करवाया -शरत सक्सेना ने कैप्शन में लिखा है, ‘बॉम्बे अस्पताल में लम्बर स्पाइन (रीढ़ की हड्डी का निचला भाग) सर्जरी से पहले खड़े होकर MRI किया गया।’ काफी लोगों ने उनके लिए चिंता जताई है और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और प्रार्थना व्यक्त किया है।वहीं कॉमेंट बॉक्स में शुभचिंतकों को उन्होंने शुक्रिया भी कहा है। इसपर उन्होंने लिखा है, ‘आप सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं। मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से ठीक से चल पाऊंगा और काम कर पाऊंगा। आप सभी का शुक्रिया।’
‘मिस्टर इंडिया’ में उन्हें मोगैंबो के साथी डागा का रोल – 90 के दशक विलन के रोल के साथ-साथ कॉमेडी रोल, हीरो के पिता के रोल में भी दिखने लगे। बताया जाता है कि इंजीनियरिंग की डिग्री करने के बाद वह नौकरी न करके उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया। इसके लिए पिता का मनाना काफी मुश्किल था लेकिन आखिर में वे बेटे की खुशी के लिए मान गए। वहीं अपने करियर में लगभग 250 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे हिंदी के अलावा तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा की भी फिल्में कर चुके हैं। यहां ये भी याद दिला दें कि 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में उन्हें मोगैंबो के साथी डागा का रोल किया था।
‘बजरंगी भाईजान’ में उन्होंने करीना कपूर के भी पिता का किरदार -इसके अलावा सलमान खान ही फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में उन्होंने करीना कपूर के भी पिता का किरदार निभाया है। ‘हेरा फेरी’ सीरीज की इस फिल्म में वह तोतला सेठ के रूप में लोगों को खूब हंसाया। वहीं इन फिल्मों के अलावा वे ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘सोल्जर’, ‘बागवान’ जैसी मशहूर फिल्मों का भी हिस्सा बने।
आगे चलकर मैंने तुमको ना भूल पाएंगे में सलीम साहब के बेटे सलमान खान के साथ काम किया। इसमें हमने पिता और बेटे का रोल हमने किया था। इसके बाद सलमान ने कहा था कि वह हमेशा मेरा ख्याल रखेंगे। आज भी जब वह फिल्म बनाते हैं तो मुझे बुलावाया जाता है। मैं हमेशा ही सलमान खान के परिवार का शुक्रगुजार रहूंगा। शरत सक्सेना
सलीम साहब के बेटे सलमान खान के साथ काम किया – उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में स्वाकीर किया था कि सलीम-जावेद ने ही उन्हें फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार करियर की शुरुआत में दिलवाए थे। उन्होंने कहा था, ‘आगे चलकर मैंने तुमको ना भूल पाएंगे में सलीम साहब के बेटे सलमान खान के साथ काम किया। इसमें हमने पिता और बेटे का रोल हमने किया था। इसके बाद सलमान खान ने कहा था कि वह हमेशा मेरा ख्याल रखेंगे। आज भी जब वह फिल्म बनाते हैं तो मुझे बुलावाया जाता है। मैं हमेशा ही सलमान खान के परिवार का शुक्रगुजार रहूंगा।’