Sunday , May 24 2026 10:44 AM
Home / Sports / क्वार्टर फाइनल में पहुंची सानिया, बोपन्ना की जोड़ी

क्वार्टर फाइनल में पहुंची सानिया, बोपन्ना की जोड़ी

9
रियो डि जेनेरो: भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की मिश्रित जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी सामंथा स्टोसुर और जॉन पीयर्स को 7-5, 6-4 से हराकर रियो ओलिंपिक के मिक्स डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। गुरूवार को हुए टैनिस के मुकाबले में शुरू में ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी सानिया और बोपन्ना की जोड़ी को जबरदस्त टक्कर देगी।

शुरूआत में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी द्वारा दवाब बनाने के बावजूद सानिया और बोपन्ना ने स्टोसुर और पीयर्स के सामने कड़ी चुनौती पेश की। हालांकि पहले सेट में जरूर कुछ संघर्ष देखने को मिला पर भारतीय जोड़ी ने अपना लय हासिल करते हुए पहला सेट 7-5 के अंतर से जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *