Thursday , April 30 2026 6:56 PM
Home / Sports / फॉर्मूला-1 कार की स्पीड से भी तेज शॉट, Satwiksairaj rankireddy ने दर्ज कराया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम

फॉर्मूला-1 कार की स्पीड से भी तेज शॉट, Satwiksairaj rankireddy ने दर्ज कराया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम


भारत के स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने 565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के स्मैश के साथ बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज ‘हिट’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सात्विक ने 2013 में मलयेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के बनाए एक दशक से भी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलयेशिया की टेन पियर्ली (438 किमी/घंटा) के नाम है। वर्ल्ड रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2023 को इंडोनेशिया ओपन में बनाया गया था। सात्विक ने यह स्मैश गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक जजों के सामने जापान के सेइतामा के सोका में योनेक्स फैक्टरी जिम्नेजियम में लगाया था। रेिकॉर्ड को अब मान्यता मिली है।
पूरी दुनिया में सात्विकसाईराज के रिकॉर्ड की गूंज – जापान की खेल उपकरण निर्माता कंपनी योनेक्स ने कहा, ‘योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (भारत) और टेन पियर्ली (मलेशिया) ने क्रमश: सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के साथ नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।’ विश्व रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2023 को बनाया गया था और गिनीज विश्व रिकॉर्ड के आधिकारिक जजों ने उस दिन के गति माप नतीजों के आधार पर इसकी पुष्टि की। सात्विक ने यह स्मैश जापान के सेइतामा के सोका में योनेक्स फैक्टरी जिम्नेजियम में लगाया था।
कोरिया ओपन में भी दहाड़, सात्विक और चिराग विजय रथ पर सवार – उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में खिताबी जीत के बाद कोरिया ओपन में खेल रहे सात्विक और चिराग ने विरोधी जोड़ी को अधिक मौके नहीं दिए। भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई जिसे उन्होंने ब्रेक तक 11-6 तक पहुंचाया। सात्विक और चिराग ने इस बढ़त को 18-15 तक पहुंचाया और फिर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में थाईलैंड की जोड़ी अच्छी शुरुआत करते हुए 9-4 की बढ़त बनाने में सफल रही। सात्विक और चिराग ने हालांकि जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 15-11 किया और फिर गेम और मुकाबला जीत लिया।