
सिंगर एश्ली सिंपसन इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में एश्ली पति ईवरन रोज के साथ लंच डेट पर स्पाॅट हुईं। आप भी डालें कपल की तस्वीरों पर एक नजर….
इस दौरान हसीना पोलका डाॅट मैक्सी ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का नेट का श्रग भी कैरी किया था। मिनिमल मेकअप, शेड्स, बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने एक बैग भी किया था। कोरोना के खौफ को देखते हुए हसीना ने मास्क लगा रखा था। मैक्सी ड्रेस में एश्ली अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिखीं। वहीं उनके पति की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में कूल दिखे।
तस्वीरों एश्ली पति का हाथ थामें नजर आ रही हैं। मीडिया कैमरा पर नजर पड़ते ही कपल ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website