
बिल विदर्स की बात करें तो वह तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड को अपने नाम करने में सफल रहे थे। उन्हें ‘लीन ऑन मी’ और ‘लवली डे’ जैसे मशहूर गानों के लिए जाना जाता था। 70 के दशक में अमेरिका में बिल का कोई तोड़ नहीं था। उनके गाने इतने हिट होते थे कि सबकी जुबान पर चढ़े रहते थे।
हॉलिवुड से एक और बुरी खबर है। मशहूर अमेरिकी सिंगर बिल विदर्स का निधन हो गया है। बिल 81 साल के थे। वह काफी समय से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ा है। बिल के परिवारवालों ने इसके बारे में जानकारी दी है। बता दें कि पिछले दिनों कोरोना वायरस के कारण कई बॉलिवुड सितारों की मौत हुई है।
बिल विदर्स की बात करें तो वह तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड को अपने नाम करने में सफल रहे थे। उन्हें ‘लीन ऑन मी’ और ‘लवली डे’ जैसे मशहूर गानों के लिए जाना जाता था। 70 के दशक में अमेरिका में बिल का कोई तोड़ नहीं था। उनके गाने इतने हिट होते थे कि सबकी जुबान पर चढ़े रहते थे।
कई रेकॉर्ड रहे नाम
70 और 80 के दशक में बिल के गानों ने कई सारे रेकॉर्ड्स अपने नाम किए। हालांकि 80 के मध्य दशक में ही उन्होंने संगीत से दूरी बना ली थी। पर, उनके दिल के करीब संगीत हमेशा ही रहा। लॉंस एंजिलिस में 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
हर पीढ़ी के पसंदीदा थे
बिल की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वह जिस दशक में गा रहे थे, आज की पीढ़ी भी उनके गानों को उसी तरह पसंद करती है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह खुद विदर्स ने एक बार बताई थी और कहा था कि मैं हमेशा युवा पीढ़ी के बारे में सोचते हुए अपने गानों को लिखता और गाने की कोशिश करता हूं। कई बार ये सोचता हूं कि कुछ साल बाद मैं क्या महसूस करूंगा। ऐसे में मैं उन गानों को सामने ला पाता हूं जिससे वर्षों बाद की पीढ़ी भी मुझसे सीधे जुड़ जाती है।
हॉलिवुड की कई हस्तियां शोक में
यही वजह है कि विदर्स के जाने से हॉलिवुड की कई हस्तियां शोक में डूबी हैं। कई सिंगर्स ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। कुछ हस्तियों ने कहा कि अमेरिकी संगीत क्षेत्र में एक महान इतिहास का यह अंत है। हालांकि बिल इतना कुछ देकर गए हैं कि आने वाली पीढ़ियां इनसे सीखकर कुछ बेहतर करने की कोशिश करेंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website