Friday , March 28 2025 5:36 AM
Home / Lifestyle / मच्छरों के काटने से परेशान तो घर में जलाएं कपूर, जानें और भी गुण

मच्छरों के काटने से परेशान तो घर में जलाएं कपूर, जानें और भी गुण

16
अगर आपको होम-क्लीनर की तलाश है तो कपूर एक बेहतरीन विकल्प है। इसके इस्तेमाल से घर की बदबू तो दूर हो जाती है। वहीं अगर आपके घर में कीड़े-मकोड़े और कॉकरोच हैं तो वो भी भाग जाएंगे। कपूर का इस्तेमाल रूम फ्रेशनर के रूप में किया जा सकता है। इससे घर में ताजगी आती है और बदबू दूर हो जाती है। हालांकि घरों में पूजा में ही किया जाता है, लेकिन कपूर के फायदे जानकर आप चोंक जाएंगे।

इसका इस्तेमाल बालों की रूसी और इंफेक्शन दूर करने और दांत के दर्द में भी किया जा सकता है। अगर आप बाजार में बिकने वाले आर्टिफिशि‍यल रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं तो उसे अब भूल जाएं। कमरे में एक खुली जगह पर दीये में कपूर जलाएं।

कुछ ही देर में उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी। कपूर कीटाणुओं की सफाई का एक बेहतरीन उपाय है। आपको बता दें ये हवा में मौजूद बैक्टीरिया का भी सफाया करने में मददगार है। बरसात के सीजन में खासतौर पर रोजाना कपूर जलाना चाहिए। इससे घर के भीतर की हवा फ्रेश बनी रहेगी।

ये एक बेहतरीन और नेचुरल कीटाणुनाशक है. इससे स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। अगर आपके घर में बहुत अधि‍क चीटियां और खटमल हो गए हों तो कपूर के इस्तेमाल से उन्हें भगाया जा सकता है। बरसात के मौसम में मच्छर होना आम बात है। कपूर के धुएं से मच्छर भी दूर भागते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *