Friday , September 25 2026 1:50 AM
Home / News / तो इसलिए उछल रहे हैं मुनीर… न्यूक्लियर हथियारों पर खर्च करने में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, जानें कितने अरब फूंक दिए

तो इसलिए उछल रहे हैं मुनीर… न्यूक्लियर हथियारों पर खर्च करने में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, जानें कितने अरब फूंक दिए


पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत को परमाणु बम की धमकी दी थी, जिससे भारत चिंतित है। भारत का मानना है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं हैं। परमाणु हथियारों पर खर्च करने में पाकिस्तान, भारत से आगे है।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने परमाणु बम को लेकर भारत को धमकी दी थी। असीम मुनीर ने खुले तौर पर परमाणु युद्ध की बात की है। यह बात चिंताजनक है। भारत पहले से ही इस बात को लेकर चिंतित है। भारत का मानना है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए दुनिया को इस पर ध्यान देना चाहिए। उधर न्यूक्लियर हथियारों पर खर्च करने में भारत से भी आगे पाकिस्तान है, जो और चौंकाने वाली खबर है। इससे परमाणु हथियारों की चाह को लेकर पाकिस्तान के इरादे स्पष्ट हैं।
इंटरनेशनल कैंपेन टू एबोलिश न्यूक्लियर वेपन्स (ICAN) के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका ने 2024 में किसी भी अन्य देश की तुलना में परमाणु हथियारों पर सबसे अधिक खर्च किया। वहीं यूके ने न्यूक्लियर हाथियारों के वार्षिक खर्च में सबसे तेज 26% की वृद्धि देखी गई है। इसके बाद पाकिस्तान का स्थान है। यहां परमाणु हथियारों के खर्च पर 18% की वृद्धि हुई है। वहीं भारत की वार्षिक दर पाकिस्तान से काफी कम है। भारत की वार्षिक वृद्धि दर मात्र 2 प्रतिशत है।