
सेविले: सौर उर्जा चालित विमान के एेतिहासिक विश्व भ्रमण के अंतिम चरण में सोलर इंपल्स दो आज दक्षिणी स्पेन से मिस्र रवाना हुआ। प्रायोगिक विमान सेविले ने सुबह छह बजकर 20 मिनट वैश्विक समयानुसार चार बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी। इसके करीब 50 घंटे उड़ान भरने की संभावना है और यह भूमध्यसागर के उपर उड़ान भरेगा।
स्विट्जरलैंड के नागरिक आंद्र बोर्सस्वेबर्ग ने इसका नियंत्रण अपने हाथों में लिया और यह अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, इटली, यूनान आदि के वायुक्षेत्रों से गुजरेगा। सोलर इंपल्स को कल काहिरा में उतरना था। इस विमान का वजन एक कार से ज्यादा नहीं है लेकिन इसके पंख बोइंग 747 की तरह है। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में यह अबू धाबी जाएगा। स्वच्छ और नवीन उर्जा को बढ़ावा देने के मकसद से नौ मार्च 2015 को इसने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी से उड़ान भरी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website