Sunday , May 24 2026 1:38 PM
Home / Sports / साऊथ अफ्रीका की विश्व कप एकादश घोषित, 6 खतरनाक बॉलर शामिल

साऊथ अफ्रीका की विश्व कप एकादश घोषित, 6 खतरनाक बॉलर शामिल


दक्षिण अफ्रीका ने आगामी विश्व कप के लिए घोषित अपनी 15 सदस्सीय टीम में छह खतरनाक बॉलरों को जगह दी है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने फाफ डु प्लेसिस पर ही भरोसा जताकर उन्हें कप्तानी सौंपी है। अफ्रीका ने टीम में तीन स्पैशलिस्ट सलामी बल्लेबाजों को रखा है। यह हैं- हामिश अमला, एडम माकराम और क्विंटम डिकॉक। इसके अलावा इमरान ताहिर और तबरेज शमसी को बतौर स्पिनर अपनी टीम में जगह दी है।
देखें दक्षिण अफ्रीका की टीम-
6 खतरनाक तेज गेंदबाज भी शामिल : दक्षिण अफ्रीका की पेस बैटरी इस बार अपनी टीम को विश्व कप का दावेदार बना रही है। इसमें कासिगो रबाडा, डेल स्टेन, लुंगी नगिडी, एडिल फुलवाक्यो, ड्वेन प्रीटोरियस और एनरिक र्नोत्जे शामिल है। ऑलराऊंडर के रूप में दक्षिण अफ्रीकी टीम जेपी डुमिनी पर निर्भर रहेगी।
राष्ट्रीय चयनकर्ता संयोजक लिंडा जोंडी ने कहा,‘‘हमें यकीन है कि फाफ की टीम पूरी तरह तैयार है और इंग्लैंड की परिस्थितियों से वाकिफ है। हम अपने खिलाड़यिों की आईपीएल में भी मौजूदा फार्म से बहुत खुश हैं और उनके प्रदर्शन और द्दढ़ निश्चय पर हमें कोई शक नहीं है। हमारे दो खिलाड़ी एनगिदी और एनरिच फिलहाल चोटिलों की सूची में हैं लेकिन उनके जल्द ठीक होकर टीम से जुड़ने की उम्मीद है।”