
जोहानिसबर्ग: तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ मार्च से शुरू होने वाले तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में फिर से वासि लौट आया है। बत्तीस वर्षीय मोर्कल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में पिछले साल जून में खेला था। वह पिछले कुछ समय से पीठ दर्द से जूझ रहे थे जिसके कारण उनका करियर भी खतरे में पड़ गया है।
वह अक्तूबर नवंबर में आस्ट्रेलिया दौरे पर गये थे लेकिन दो अभ्यास मैचों में खेलने के बाद उनका दर्द फिर से उभर गया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल सात खिलाड़ी पहले से ही न्यूजीलैंड में एकदिवसीय श्रृंखला खेल रहे हैं जबकि अन्य नौ खिलाड़ी शनिवार को रवाना होंगे।
टीम इस प्रकार है-
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, तेम्बा बावुमा, स्टीफन कुक, टेयुनिस डि ब्रुएन, क्विंटन डिकाक, जे पी डुमिनी, डीन एल्गर, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, डुने आेलिवर, वायने पर्नेल, वर्नोन फिलैंडर और कैगिसो रबादा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website