
खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथियों ने न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन किया है। सिख प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया और उसे फाड़ दिया। इस दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वहां मौजूद भारतीय प्रवासियों ने खालिस्तान प्रदर्शनकारियों का कड़ा विरोध किया और उन्हें पाकिस्तान और चीना का एजेंट बताया। भारतवंशियों ने जोहरान ममदानी के नेतृत्व में न्यूयॉर्क सिटी प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं।
सिख प्रदर्शनकारियों ने RSS-BJP पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भारत की सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल सिखों, मुसलमानों और ईसाइयों के खिलाफ एक हथियार के तौर पर किया जा रहा है। खास बात रही है कि इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा लेकिन भारतीय तिरंगे का अपमान होते देखकर रोकने की कोशिश नहीं की।
ब्रैड लेंडर भी पहुंचे विरोध प्रदर्शन में – सिख प्रदर्शनकारियों के अलावा मुस्लिम और ईसाई धार्मिक समूहों, अधिकार संगठनों ने भी मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध दिया। इस दौरान डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ब्रैड लेंडर भी समर्थन देने पहुंचे लेकिन उन्हें वहां अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने लेंडर पर जायोनी (यहूदी समर्थक) होने का आरोप लगाया और वहां से निकल जाने को कहा। इस दौरान भागवत के विरोध में जुटे प्रदर्शनकारियों ने यहूदियों के बारे में नफरत भरी बातें कीं।
हिंदू संगठन ने दिया बयान – सिख प्रदर्शनकारियों के विरोध के बाद हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि उन्हें पहले से ही इस तरह की उम्मीद थी। X पर एक पोस्ट में कहा, “न्यूयॉर्क के लोगों को खालिस्तानियों की धमकियों से लेकर यहूदियों के खिलाफ नफरत भरी झड़पों तक, मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन सचमुच बहुत बुरे थे।” इसमें आगे कहा गया कि “हमें खुशी है कि हमारी सुरक्षा चेतावनियों पर ध्यान दिया गया और आज के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।”
Home / News / India / तिरंगा फाड़ा, मोहन भागवत के इवेंट के बाहर खालिस्तानियों का बवाल, भारतवंशियों ने भी दिया करारा जवाब
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website