
बुधवार की सुबह ताइवान के लिए एक बड़े भूकंप के झटके वाली रही। 7.4 की तीव्रता के भूकंप से पूरा देश हिल गया। भूकंप से एक मौत हुई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। ताइवान के पड़ोसी देशों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी दक्षिण में स्थित है। आंशिक रूप से कई इमारतें ढह गई हैं और खतरनाक तरीके से झुकी हुई दिख रही हैं। यह ताइवान का 25 वर्षों में सबसे तगड़ा भूकंप है।
भूकंप के दौरान हिलने लगा पुल – ताइवान से भूकंप के दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि पुल और सड़क पर लगे खंभे हिल रहे हैं। एक वीडियो आया है, जिसमें एक शख्स स्वीमिंग पूल में नहा रहा है। लेकिन भूकंप के आते ही पूल में भरा पानी हिलने लगता है। भूकंप के बाद के वीडियो में देखा जा सकता है कि कई इमारतें झुक गई हैं, जिनसे लोगों को निकाला जा रहा है।
फैक्ट्रियों को कराया गया खाली – ताइवान की चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी टीएसएमसी ने कहा कि उसने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सिंचू और दक्षिणी ताइवान में अपनी कुछ फैक्ट्रियों को खाली कर दिया है, लेकिन साथ ही कहा कि उसकी सुरक्षा प्रणालियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं। TSMC एनविडिया और एप्पल सहित कई कंपनियों के लिए सेमीकंडक्टर बनाती है।
भूकंप से हुआ भू-स्खलन – राजधानी ताइपे से आए वीडियो में दिख रहा है कि इमारतें जोर-जोर से हिल रही है। अलमारियों से चीनी गिर रही हैं। ताइवान के पहाड़ी अंदरूनी इलाकों नें सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखता है कि भूकंप के कारण भारी भूस्खलन हुआ है। कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
#BREAKING_NEWS
— Ashish 𝕏|.... (@Ashishtoots) April 3, 2024
A very shallow earthquake with a preliminary magnitude of 7.5 struck in the ocean near Taiwan. Japan has issued an evacuation advisory for the coastal areas of the southern prefecture of Okinawa after the earthquake#Taiwan #earthquake #tsunami pic.twitter.com/VLA1d4nVnT
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website