
दोस्तों के साथ मस्ती में शर्त लगाना आम बात है। कई बार सिर्फ शर्त को जीतने के लिए लोग कुछ ऐसे काम कर बैठते हैं, जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं होता। ऐसा ही हुआ ऑस्ट्रेलिया में जहां एक लड़के ने शर्त जीतने के लिए ऐसा काम किया कि उसकी जान ही चली गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक पार्टी के दौरान डेविड डूवेल नाम के एक शख्स ने शर्त पूरी करने के चक्कर में छिपकली खा ली, जिससे उसे पेट में इन्फेक्शन फैल गया और दस दिन के बाद उसकी मौत हो गई।
उसकी पार्टनर एलिरा ब्रिकनेल ने बताया कि वह एक बहुत प्यारा पिता था। हर कोई उसे बहुत पसंद करता था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने तीनों बच्चों की बहुत चिंता है। डेविड के यूं अचानक चले जाने के बाद उनका परिवार बहुत बड़े सदमे में है। एलिरा ने बताया कि वह नहीं जानती कि आखिर डेविड की मौत कैसे हुई, लेकिन उसके डेथ सर्टिफिकेट पर लिखा है कि उसने एक छिपकली को निगला था।
इसी बात से वह अनुमान लगा रही हैं कि पार्टी में क्या हुआ होगा। इस मामले को जानकर हर कोई हैरान है। इसे सबक लेना चाहिए कि कभी भी बिना सोचे-समझे शर्त नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना हमारे लिए खतरनाक भी साबित भी हो सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website