Saturday , September 19 2026 1:43 PM
Home / News / इसराईल में चीन के राजदूत की संदिग्ध मौत, अपार्टमेंट में मिली लाश

इसराईल में चीन के राजदूत की संदिग्ध मौत, अपार्टमेंट में मिली लाश


इसराईल में चीनी राजदूत डू वेई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डू वेई को रविवार सुबह हर्ज़लिया में अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया। वह 58 वर्ष के थे। राजदूत डू वेई अपने बिस्तर में मृत मिले और उनकी मृत्यु का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कोरोनोवायरस महामारी के बीच उन्हें फरवरी में इसराईल में राजदूत नियुक्त किया गया था।
इससे पहले उन्होंने 2016 से 2019 तक यूक्रेन में चीन के दूत के रूप में काम किया था। उनके परिवार में पत्नी व बेटा है। डू ने इस पद पर कार्यभार संभालने के तुरंत बाद इसराईल को प्रोत्साहन संदेश पोस्ट किया था, जिसे चीनी दूतावास के आधिकारिक फेसबुक पेज पर प्रकाशित किया गया था।