Sunday , April 26 2026 6:08 AM
Home / News / तानाशाम किम जोंग पर सस्पेंस खत्म, 20 दिन बाद आया दुनिया के सामने

तानाशाम किम जोंग पर सस्पेंस खत्म, 20 दिन बाद आया दुनिया के सामने


उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन लगभग 20 दिनों बाद सार्वनिजक रूप से नजर आया। कई दिनों से किम जोंग के स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी, जिस पर विराम लग गया है।
इससे पहले किम जोंग 12 अप्रैल को अपनी स्वास्थ्य संबंधि सर्जरी के दौरान नजर आए थे। इसके बाद कुछ न्यूज संस्थाओं ने उनकी मौत की रिपोर्ट दी थी। केसीएनए ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि किम अपनी बहन किम यो जोंग के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिखाई दिये।
एजेंसी ने कहा कि विश्व के मेहनतकश लोगों के लिए एक मई को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर उर्वरों का उत्पादन करने वाली कंपनी शंचोन फॉस्फेटिक फटिर्लाइजर द्वारा आयोजित समारोह में किम शामिल हुए। एजेंसी ने हालांकि इस कार्यक्रम की कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं कराई है, जिससे यह साबित हो सके कि किम इसमें शामिल हुए थे।