
कार्डिफः भारत और इंगलैंड के बीच कार्डिफ के मैदान में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में इंगलैंड ने भारत के दिए 149 रनों के लक्ष्य के बाद 1९.६ ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंगलैंड की ओर से एलेक्स हेल के साथ जोनी बैयरस्टो ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हेल्स अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 41 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए।
हालांकि भारतीय टीम ने कम लक्ष्य का टारगेट देकर शानदार गेंदबाजी भी की। इसकी बदौलत भारतीय गेंदबाजों ने इंगलैंड का पहला विकेट तीसरी ही ओवर में निकाल लिया था। इंगलैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को उमेश शर्मा ने बोल्ड किया। इसके बाद जो रूट 9 रन पर यजुवेंद्र चहल की गेंद पर बोल्ड हो गए। कप्तान इयोन मोर्गन भी 17 रन बनाकर चलते बने। जोस बटलर भी महज 14 रन ही बना पाए थे।
इससे पहले इंगलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग पर आए थे। लेकिन इस बार उनकी ओपनिंग चल नहीं पाई। रोहित शर्मा पांच की निजी स्कोर पर बैल की गेंद को मारने के चक्कर में बटलर को कैच थमा बैठे। इसके बाद पिछले मैच में शतक बनाने वाले लोकेश राहुल भी मात्र छह रन बनाकर प्लंकेट की गेंद पर बोल्ड हो गए। प्लंकेट की इसी ओवर में धवन भी राय और मोर्गन की थ्रो पर रन आऊट हो गए थे।
भारत के 22 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे। ऐसे में बिखरती पारी को संभालने के लिए कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना क्रीज पर आए। कोहली ने हालांकि धीमी शुरुआत की लेकिन बाद में वह अपनी लय में आते नजर आए। उन्होंने 38 गेंदों में 47 रन बनाए। इसमें दो छक्के और एक चौका भी शामिल था। इसके अलावा सुरेश रैना ने आदिल राशिद की गेंद पर जोस बटलर से स्टंम्प आऊट होने से पहले 20 गेंदों पर 27 रन बनाए। रैना ने दो चौके और एक छक्का भी लगाया।
वहीं, दूसरी तरफ धोनी ने धीरे-धीरे भारत का स्कोर आगे बढ़ाया। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। धोनी ने 24 गेंदों में जहां पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए तो वहीं, हार्दिक पांड्या ने 10 गेंदों में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए।इंगलैंड की ओर से डेविड विली और लियाम प्लंकेट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में क्रमश 18 और 17 रन देकर एक-एक विकेट झटका। वहीं, जैक बैल थोड़ा महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 44 रन देकर एक विकेट झटका। आदिल राशिद भी 29 रन देकर एक विकेट झटकने में सफल हो पाए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website