
करीना कपूर खान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो पोस्ट की, जिसमें अभिनेत्री अपने बेटे तैमूर के साथ हिमाचल के धर्मकोट में मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रही हैं। करीना और तैमूर हिमाचल प्रदेश में छुट्टी मनाने गए हुए हैं जहां उनके पति सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना, तैमूर को बता रही हैं कि पॉट कैसे बनाया जाता है। इसके साथ ही तैमूर भी पॉट को अपनी उंगलियों के सहारे आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद तैमूर मिट्टी में सने अपने हाथ को कैमरे की तरफ दिखाते हैं।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “पॉट, पॉट, पॉटरी विथ द लिल मैन।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website