Tuesday , July 1 2025 11:48 AM
Home / Lifestyle / सर्दियों में करें इन 8 चीजों का सेवन, हेल्थ और स्किन प्रॉब्लम रहेंगी दूर

सर्दियों में करें इन 8 चीजों का सेवन, हेल्थ और स्किन प्रॉब्लम रहेंगी दूर


सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य और स्किन को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। सर्दियों की हवा के कारण सर्दी-जुकाम, कफ, खांसी और स्किन प्रॉब्लम जैसी समस्याएं हो जाती है। ऐसे में आपको शरीर को गर्म रखने और हेल्दी स्किन के लिए उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को अंदर से गर्मी दें। आज हम आपको सर्दी में खाई जाने वाली ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपको हेल्थ और स्किन प्रॉब्लम से बचाएंगी।
1. खसखस
सर्दियों में सुबह खाली पेट भीगी हुई खसखस खाने से सेहत, स्किन और दिमाग तंदरूस्त रहता है। इसके अलावा आप रात को सोने से पहले दूध में खसखस और बादाम मिला कर भी सकते है।
2. अंजीर
आयरन, विटामिन A, कैल्शियम, पोटेशियम और क्लोरीन के गुणों से भरपूर सूखी अंजीर का सेवन स्किन पर ग्लो लाने के साथ सेहत को भी हेल्दी रखता है।भी लाता है।
3. गजक
आयरन, फास्फोरस और कैल्शियम के गुणों वाली गजक शरीर के तापमान को निंयत्रित करके हेल्थ और स्किन प्रॉब्लम को दूर करती है। सर्दियों में इसका सेवन आपको ठंड से भी बचाता है।
4. पिंड खजूर
रोजाना 20-25 ग्राम खजूर खाने से आपके शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। जिससे हेल्थ के साथ पिंपल्स जैसी समस्याएं भी दूर रहती है।
5. दूध
रात को सोने से पहले दूध में केसर, अदरक, खजूर, अंजीर और हल्दी मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे आप सर्दी में होनी समस्याओं से सुरक्षित रहते है।

6. गोंद के लड्डू
इस मौसम में हेल्थ और स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए 300-350 कैलरी से भरपूर 1 गोंद का लड्डू भी बहुत फायदेमंद होता है।
7. ड्राई फ्रूट्स
सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत की कई प्रॉब्लम को दूर करता है। इसके अलावा रोजाना रात को बादाम वाला दूध पीना सेहत को और स्किन के लिए बगुत फायदेमंद होता है।
8. च्यवनप्राश
च्यवनप्राश प्रतिदिन खाने से शरीर का पाचनतंत्र अच्छा रहता है।इससे शरीर में स्फूर्ति और स्किन पर ग्लो बना रहता है।