
अफगानिस्तान पर अगस्त 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद से महिलाओं को लेकर नए-नए फरमान जारी किए जा रहे हैं. वहां महिलाओं पर कई प्रकार के कानून थोपे गए हैं. यहां तक कि तालिबानी हुकूमत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) मिशन के एनजीओ के लिए काम करने वाली महिलाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया. इसके बाद UN ने तालिबान को धिक्कारा है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) की ओर से बताया गया कि यहां पर पूर्वी नांगरहार प्रांत में संयुक्त राष्ट्र की महिला कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया गया, ऐसा तब हुआ जबकि तालिबानी हुकूमत महिलाओं के खिलाफ फैसले ले रही है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक ने कहा, “UNAMA को संयुक्त राष्ट्र की महिला कर्मचारियों के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश की जानकारी मिली है, वो आदेश पूरे देश (अफगानिस्तान) पर लागू किया गया है.”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता दुजारिक ने कहा, “इस तरह का कोई भी प्रतिबंध अस्वीकार्य और स्पष्ट रूप से अकल्पनीय होगा.” उन्होंने कहा, “यह एक परेशान करने वाली हरकत है, भला ऐसा कोई कैसे कर सकता है? ये (तालिबानी) फरमान सबसे ज्यादा जरूरतमंदों तक सहायता संगठनों की मदद पहुंचाने की क्षमता को कम कर रहा है.”
Home / News / तालिबानी हुकूमत ने लगाईं पाबंदियां, UN ने कहा- अफगान महिला कर्मचारियों को काम से रोका जा रहा, ऐसे फरमान मंजूर नहीं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website