
टीवीके के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपित विजय का उपचुनाव में प्रचार के दौरान अलग अंदाज देखने को मिला। सीएम विजय ने 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के बीच ट्रैक्टर चलाया। दरअसल विजय का काफिला जब यहां के पास एक गांव से गुजर रहा था तो सड़क किनारे एक किसान को खेत में ट्रैक्टर चलाते देखकर रुक गया। सफेद कमीज और धोती पहने मुख्यमंत्री अपने वाहन से उतरे और सीधे खेत में गए और ट्रैक्टर चला रहे किसान से बातचीत की। किसान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कीचड़ से भरे खेत में कुछ मिनट तक ट्रैक्टर चलाया -कुछ ही देर बाद विजय ने ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट संभाली और कीचड़ से भरे खेत में कुछ मिनट तक ट्रैक्टर चलाया। इसके बाद वह उसे मुख्य सड़क पर ले आए, जहां इंतजार कर रहे लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने किसान को अपना ट्रैक्टर चलाने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने किसान के कंधे पर हाथ रखकर उसके साथ सेल्फी भी ली। बता दें कि विजय आधिकारिक कार्यक्रमों में अक्सर वाहन चलाते हैं।
दुकान पर चाय भी पी – विजय ने मदुरंतकम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार मरगाथम कुमारवेल के लिए वोट मांगते हुए यहां गांवों में रोड शो किया। प्रचार के दौरान विजय अक्सर अपने वाहन से उतरकर लोगों से मिलते रहे। उन्होंने एक गांव में दिव्यांग लोगों से मुलाकात की। उन्होंने खेत में काम कर रहे कृषि मजदूरों से भी कुछ देर बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ एक दुकान पर चाय भी पी। एक महिला और उसके बच्चे को पारंपरिक आरती करते देखकर विजय अपने वाहन से उतरे और स्वयं उनकी आरती की तथा दोनों को तिलक लगाया। विजय आधिकारिक कार्यक्रमों में कार समेत कई वाहन चला चुके हैं।
Home / Uncategorized / चुनाव प्रचार में थलपति विजय का अलग अंदाज, किसान से मांगा ट्रैक्टर, कीचड़ से भरे खेत में चलाया, दुकान पर पी चाय
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website