
हर किसी की लाइफ में एक एेसा इंसान जरूर होता है जिसे वह बेपनाह प्यार करता है और वहीं दूसरा व्यक्ति भी उसे उतना ही प्यार करें तो जिंदगी जीने का लक्ष्य मिल जाता है। अगर दो लोगों के बीच सच्चा प्यार हो तो पूरी लाइफ अच्छी निकलती है वहीं, आजकल सच्चा प्यार मिलना बहुत मुश्किल है लेकिन आज हम आपको एक एेसे कपल के बारे में बताने जा रहे है जिनकी लव-स्टोरी के बारे में पढ़कर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।
हाल में ही अमेरिका में 35 वर्षीय डेविड मोशर ने अपनी 31 वर्षीय गर्लफ्रैंड हेदर लिन्जर्स से अस्पताल में शादी की। शादी के समय दुल्हन के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था और वह अस्पताल में बेड पर लेटे हुई थी। इस दौरान हेदर ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी। दरअसल, हेदर को ब्रैस्ट कैंसर है। डॉक्टर्स ने उन्हें पहले ही कहा था कि वह अब कुछ ही घंटों की मेहमान है लेकिन इसके बावजूद भी उनके प्रेमी ने उनसे शादी की।
अपनी गर्लफ्रैंड की जिंदगी के आखिरी पलों में यादगार बनाने के लिए उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। शादी में अस्पताल के सभी डॉक्टर्स एवं नर्से भी शामिल थी। सभी ने इन दोनों को शुभकामनाएं दी। शादी में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थी। शादी के 18 घंटों बाद नई नवेली दुल्हन हेदर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यह शादी दुनिया में प्यार करने वालो के लिए नई मिसाल बनी।
Home / Off- Beat / अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क पहने हुईं दुल्हन की शादी,18 घंटे बाद दुनिया को कहा अलविदा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website