Saturday , July 27 2024 7:00 PM
Home / Off- Beat / डॅाक्टर से कम नहीं है ये रहस्यमय गुफा, यहां हो रहा है कई बीमारियों का इलाज

डॅाक्टर से कम नहीं है ये रहस्यमय गुफा, यहां हो रहा है कई बीमारियों का इलाज

22
ऑस्ट्रिया में एक ऐसी ही गुफा माैजूद है, जहां पर लोग सिर्फ आराम करने के लिए आते है और बीमारियों से छुटकारा पाकर ही घर जाते हैं। ये बात आपको हैरान कर सकती है, लेकिन ऐसी गुफा के बारे में फिलहाल यही बताया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि यहां पर आकर लोग मौत के मुंह से भी अपने आपको बचा ले जाते हैं। अब यह गुफा दूर देशों तक काफी चर्चित होती जा रही है और दूर-दूर से लोग अपनी बीमारियों को दूर करने के लिए यहां पर कर कुछ दिन रूक रहें हैं।
बताया जाता है कि ऑस्ट्रिया में गास्तिन में लोग सोने की खदान के बारें में पता लगाने के लिए गए थे, लेकिन यहां आकर इन्होंने इस गुफा को खोज निकाला, जिसके अंदर जाते ही लोगों के शरीर में आराम का अनुभव होने लगा। इसके बाद उन्हें पता चला कि यहां से निकलने वाली गैस से गंभीर से गंभीर बीमारियां भी आसानी से ठीक हो जाती हैं।
ऐसा बताया जाता है कि यहां पर निकलने वाली रेडियोएक्टिव गैस त्वचा के अंदर जाकर शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचती है, जिससे लाइलाज बीमारियों का इलाज संभव हो जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि यह गैस हमारी शरीर में होने वाली पसोरिएसिस और अर्थराइटिस जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी सिद्ध हो रही है।
यहां आने वालों के अनुसार, इस गुफा में पाई जानेवाली रैडॉन गैस शरीर में प्रवेश करने से कई गंभीर बीमारियों का उपचार संभव हो जाता है। ये गैस एक रेडियोएक्टिव गैस होती है। इससे गुफा के चारों ओर का वातावरण गर्म रहता है, जिससे कई तरह की बीमारियां प्रभावित होकर ठीक हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *