
नई दिल्ली: देश के जवान अपने घरों से दूर हर साल की तरह इस साल भी दीवाली मनाएंगे। ताकि देशवासी अपने घरों में दीवाली मना पाएं। ऐसे में भारतीय टैस्ट कप्तान विराट कोहली ने दिवाली के पर्व पर भी घर से दूर रहकर देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति हमदर्दी जताई। विराट ने भावुक अंदाज में जवानों को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
कोहली ने ट्वीट किया, “मैं विराट कोहली, इस दिवाली पर अपने जवानों को शुभकामनाएं देता हूं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ करें। मुझे पता है कि परिवार से दूर रहने का क्या मतलब होता है। आप जिस तरह देश की रक्षा कर रहे हैं वह सराहनीय है। मेरे जवान भाइयों विश्वास रखिए मैं और पूरा देश हमेशा आपके साथ है। जय हिन्द।
कोहली ने साथ ही देशवासियों से जवानों का सम्मान करने की अपील भी की। उन्होंने लिखा कि जहां भी कोई सैनिक दिखे उसे सलामी दें। हम शांतिपूर्वक त्योहारों का लुत्फ उठा पाते हैं, क्योंकि वे हमारी रक्षा में लगे रहते हैं। जय हिंद। विराट के इस ट्वीट को खासा पसंद किया जा रहा है। वहीं युवराज ने वीडियो पोस्ट करके जवानों को शुभ कामनाएं दी है और जवानों को शुभ कामनाएं दी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website