टोक्यो। दुनिया भर में अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। साथ ही, उनके अनुसार मृत लोगों का अंतिम संस्कार भी अलग-अलग विधि-विधान से किया जाता है। आखिरकार किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है, लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां मरने के बाद शव को कब्रिस्तान ले जाने के बजाय 5 स्टार होटल में ले जाया जाता है।
इस होटल में शवों को ऐसी सेवा दी जाती है, जो अच्छे-अच्छे जिंदा लोगों तक को भी नसीब नहीं होती है। ये होटल अपनी इन सुविधाओं के कारण दुनियाभर में मशहूर है।
कब्रिस्तान की हो रही है कमी
दरअसल, लास्टेल कॉप्र्स नाम का ये 5 स्टार होटल जापान के योकोहामा में है, लेकिन इस होटल में जिंदा नहीं बल्कि मरे लोग रहते हैं। उन्हें यहां बेहतर सेवा दी जाती है। मृत व्यक्ति के परिवार के लोग उन्हें यहां दफनाने से पहले लेकर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जापान में कई जगहों पर कब्रिस्तान की कमी हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को कब्र को चार दिन पहले से बुक करवाना पड़ता है। व्यक्ति के मर जाने के बाद उसकी शरीर डिकम्पोज होने लगती है। ऐसे में इस होटल में मृत शरीर को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है।
18 मृत मेहमान ठहरते हैं
होटल में सफाई, बढिय़ा कमरा और फ्रीजर जैसी सुविधा देकर मृतक की देखभाल की जाती है। यहां एक बार में 18 मृत मेहमान रखे जाते हैं। जब तक कि उन्हें कब्र में जगह नहीं मिल जाती। इस होटल में अपने परिजन को रखने के लिए लोगों को करीब 7000 रुपए देने पड़ते हैं।