Saturday , July 27 2024 2:30 PM
Home / Lifestyle / आम के पत्तों से होती हैं कई बीमारियां दूर

आम के पत्तों से होती हैं कई बीमारियां दूर

7
आम खाना हर किसी को पसंद होता हैं। इसे खाने से कई फायदे होते है। आम के साथ-साथ इसके पत्ते भी काफी लाभदायक है। वैसे तो आम के पत्तों का इस्तेमाल पूजा पाठ के लिए किया जाता है लेकिन इसका सेवन करने से कई सेहत संबंधित बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। आज हम आपको बताते है कि आम के पत्तों का सेवन करने से क्या-क्या फायद होते है।

1. शुगर

इसके पत्तों में एंटी डाइबिटीक गुण पाए जाते हैं जो शुगर को कंट्रोल करते है। अगर आपको शुगर है तो आम के पत्तों को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बना लें। 1 चम्मच पाउडर रोज खाएं। इससे आपका शुगर कंट्रोल में रहेगा।

2. ब्लडप्रेशर

आम के पत्तों को उबाल लें। नहाते समय इसे नहाने के पानी में डाल लें। इससे ब्लडप्रेशर की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

3. अस्थमा

आम के पत्तियों का काढां बनाकर पीने से अस्थमा की समस्या से निजात मिलता है।

4. इंफेक्शन

आम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है। अगर किसी व्यक्ति को ट्यूमर है जो इसकी पत्तियों का सेवन करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

5. हिचकी

हिचकी बंद न होने पर आम की पत्तियों को उबाल कर उससे गरारे करें। हिचकी की समस्या से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *