Saturday , July 27 2024 1:00 PM
Home / News / India / मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल भी देश के सबसे अमीर भारतीय

मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल भी देश के सबसे अमीर भारतीय

14
सिंगापुर: रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी को लगातार नौंवे साल भारत की सबसे धनी हस्ती आंका गया है और उसकी निवल संपत्ति बढ़कर 22.7 अरब डालर हो गई है। सनफार्मा के दिलीप सांघवी 16.9 अरब डालर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।

हिंदुजा परिवार तीसरे स्थान पर
धनी व्यक्तियों पर फोब्र्स पत्रिका की नई वर्षिक सूची में हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डालर की संपत्ति के साथ भारत के धनी लोगों में तीसरे स्थान पर आ गया है। भारत की 100 सबसे धनी हस्तियों की सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति 15 अरब डालर आंकी गई है।

पाचवें पायदान पर हैं पैलोन्जी मिस्त्री
भारत में अमीरों की लिस्ट में पाचवें पायदान पर कन्सट्रक्शन कंपनी चलाने वाले पैलोन्जी मिस्त्री हैं जिनकी कुल संपत्ति 13.9 बिलियन डॉलर बताई गई है। लक्ष्मी मित्तल इस सूची में छठे नंबर हैं। उनकी कुल संपत्ति 12.5 बिलियन डॉलर बताई गई है। मित्तल के बाद गोदरेज फैमिली को सातवें स्थान पर रखा गया है, जिनकी कुल संपत्ति 12.4 बिलियन डॉलर बताई गई है। एचसीएल के अध्यक्ष शिव नादर इस सूची में आठवें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 11.4 बिलियन डॉलर बताई गई है। आदित्य बिड़ला समूह के कुमार बिड़ला 8.8 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ सूची में नौवें स्थान पर हैं जबकि साइरस पूनावाला 8.6 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ इस लिस्ट में दसवें पायदान पर हैं।

वैश्विक सूची में मुकेश अंबानी 36वें स्थान पर
मुकेश अंबानी की संपत्ति बीते एक साल में 18.9 अरब डालर से बढ़कर 22.7 अरब डालर या 1.5 लाख करोड़ रुपए हो गई और। धनी हस्तियों की वैश्विक सूची में मुकेश अंबानी 36वें स्थान पर हैं। फोब्र्स के अनुसर भारत के 100 सबसे धनी लोगों की कुल निवल संपत्ति 10 प्रतिशत बढ़कर 381 अरब डालर हो गई है जो कि 2015 में 345 अरब डालर थी। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल को इस सूची में 32वें स्थान पर रखा गया है। उनकी संपत्ति 3.4 अरब डालर आंकी गई है। फोब्र्स के अनुसार सांघवी ने सूची में दूसरा स्थान बनाए रखा है। वहीं हिंदुजा समूह के हिंदुजा बंधुओं (श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश व अशोक) की संपत्ति बढ़कर 15.2 अरब डालर हो गई। उन्होंने प्रेमजी को पछाड़कर सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है।

रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण भी इस लिस्ट में शामिल
सौ सबसे अमीर लोगों की सूची में योग गर रामदेव के सहयोगी और उनके आयुर्वेदिक एवं खाद्य उत्पादों का कारोबार देखने वाले आचार्य बालकृष्ण का नाम भी शामिल है। बाबा रामदेव के निकट सहयोगी बालकृष्ण को 2.5 अरब डालर की संपत्ति के साथ सूची में 48वें स्थान पर रखा गया हंै। उल्लेखनीय है कि यह अमेरिकी पत्रिका दुनिया के धनी लोगों की सूचियां भी प्रकाशित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *