Friday , September 11 2026 12:13 PM
Home / Off- Beat / बिना किसी सहारे के सीधा खड़ा हो गया सांप, लंबाई देखकर पब्लिक दंग रह गई

बिना किसी सहारे के सीधा खड़ा हो गया सांप, लंबाई देखकर पब्लिक दंग रह गई


सांप को जमीन पर रेंगते, पानी में तैरते और पेड़ पर चढ़ते हुए देखा होगा। लेकिन क्या कभी किसी सांप को हवा में सीधे खड़े होता देखा है? अगर कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है तो यह वीडियो आपकों चौंका देगा। हालांकि, यह क्लिप पुराना है जो एक बार फिर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल Amazing Nature ने पोस्ट किया था, जिसे करीब दो लाख व्यूज और 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा सांप किंग कोबरा, जो बिना किसी सहारे के एकदम सीधा खड़ा हो गया। उसकी लंबाई तमाम लोगों को हैरान कर रही है।