
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में बीजेपी की शानदार जीत की सराहना की है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि यह चुनाव परिणाम सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति राज्य की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। बीजेपी ने रविवार को फाल्टा विधानसभा सीट पर एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। इस निर्वाचन क्षेत्र को लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इसके उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गई।
पीएम बोले- फाल्टा की जनता अपना फैसला सुना दिया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘फाल्टा की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है! लोकतंत्र की जीत हुई है और धमकियों की हार हुई है। फाल्टा में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करने के लिए देबांग्शु पांडा को बधाई। यह बीजेपी के प्रति पश्चिम बंगाल की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है।’
Home / News / लोकतंत्र की जीत और धमकियों की हार, TMC के गढ़ फाल्टा में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत पर पीएम मोदी का खास मैसेज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website