Thursday , August 6 2026 6:51 AM
Home / Off- Beat / महिला ने दिया सांप जैसे दिखने वाले जीव को जन्म, डाॅक्टर भी रह गए भौचक्के

महिला ने दिया सांप जैसे दिखने वाले जीव को जन्म, डाॅक्टर भी रह गए भौचक्के

17
अक्सर हम अजीबोगरीब घटनाअेां के बारे में पढ़ते-सुनते रहते हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में घटी एक घटना के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के गियानी में एक महिला ने सांप जैसे जीव को जन्म दिया है। सोशल साइटस पर इसकी फोटो काफी वायरल हो रही है।
एक वेबसाइट के मुताबिक जब महिला की डिलीवरी हुर्इ तो हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। 37 साल की अवहापफानी नाम की महिला ने जिसे जन्म दिया वो दिखने में सांप की तरह था आैर उसके दो बड़े-बड़े दांत थे। हालांकि महिला के परिजनों ने उस जीव को तुरंत जला दिया।
बताया जा रहा है कि महिला को कुछ वक्त से दर्द से जूझना पड़ रहा था। साथ ही महिला को काफी उल्टियां भी हो रही थी आैर वह शरीर में कमजोरी भी महसूस कर रही थी। जांच की गर्इ तो पता चला कि वो मां बनने वाली है। कुछ देर के बाद उसे लगातार लेबर पेन होने लगा।
महिला को जब डाॅक्टर के पास ले जाया गया तो डिलीवरी के बाद हर कोर्इ स्तब्ध रह गया। इसके बाद महिला भी ये बात जानकर सन्न रह गर्इ कि उसने सांप जैसे दिखने वाले जीव को जन्म दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *