Tuesday , March 21 2023 9:33 PM
Home / Off- Beat / इस महिला की जीभ के ज़रिए ठीक हो गई हैं कई लोगों आंखें

इस महिला की जीभ के ज़रिए ठीक हो गई हैं कई लोगों आंखें

13
यूरोप के बोसनिया नाम के शहर में कई लोगों ने अपने आंखों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या के निदान के लिए एक महिला अपनी जीभ का सहारा लिया है। बात आपको हैरान ज़रूर कर रही है, लेकिन ये बात सच।

यूरोप के बोसनिया में रहने वाली बुजुर्ग महिला खराब आंखों को चाट कर बीमारी को ठीक कर सकती है। माना जाने लगा है कि उसकी जीभ में कोई दैविक शक्ति है, जिसकी मदद से वो आंखों की बीमारी को चाट कर ठीक कर देती है। आंखों की हर तरह की बीमारियां दूर करने वाली महिला 77 साल की है और उसका नाम सेबिक है।

सेबिक का मानना है वो केवल आंखों की पुतलियां को ही चाटकर बीमारी को खत्म कर सकती है। उनके मुताबिक उनकी जीभ में कई चमत्कारिक शक्तियां हैं, जिसके बारे में पहले लोग विश्वास नहीं करते थे।

उनके पति भी इस बात से सहमत नहीं थे, लेकिन जब उनके पति की आंख पर गहरी चोट आई और तो उन्होंने अपनी पत्नी की जीभ की मदद से आंखों की गहरी चोट को ठीक करवाया तो उन्हें भी अपनी पत्नी की चमात्कारिक शक्तियों पर विश्वास हो गया।

अब इस महिला के पास काफी दूर से लोग अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए आने लगे हैं। सेबिक का कहना है कि अक्सर लोगों की आंखों की समस्या एलर्जी, कंजेक्टिवाइटस, आंखें का पानी सूख जाना और हाई आई प्रेशर जैसी शिकायत को लेकर पहुंचते हैं।

जिसे दूर करने के लिए वो सबसे पहले अपनी आंखों के शराब में डुबोती है, फिर जीभ को आंखों में डालकर चाटकर बीमारी को दूर करती है। इस तरह आंखों की हर समस्या का निदान बड़ी ही असानी के साथ हो जाता है।

About indianz xpress

Pin It on Pinterest

Share This