Sunday , May 31 2026 11:10 AM
Home / Uncategorized / New Year के पहले दिन ही दुनिया की आबादी हो जाएगी 8.09 अरब, 2025 में हर एक सेकंड में 4 बच्चे लेंगे जन्म

New Year के पहले दिन ही दुनिया की आबादी हो जाएगी 8.09 अरब, 2025 में हर एक सेकंड में 4 बच्चे लेंगे जन्म


नए साल के पहले दिन विश्व की जनसंख्या 8.09 अरब हो जाएगी और 2024 में दुनिया की आबादी में 7.1 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गयी। यह जानकारी सोमवार को जारी अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमानों से मिली।
नए साल के पहले दिन विश्व की जनसंख्या 8.09 अरब हो जाएगी और 2024 में दुनिया की आबादी में 7.1 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गयी। यह जानकारी सोमवार को जारी अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमानों से मिली।
अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार, 2024 में वैश्विक आबादी में हुई वृद्धि 2023 की तुलना में थोड़ी कम है, जब दुनिया की आबादी में 7.5 करोड़ की वृद्धि हुई थी। अनुमानों के अनुसार, जनवरी 2025 में दुनिया भर में प्रति सेकंड 4.2 जन्म और 2.0 मौत होने का अनुमान है।
जनगणना ब्यूरो के अनुसार, 2024 में अमेरिका की आबादी में 26 लाख की वृद्धि हुई और नए साल के पहले दिन अमेरिका की आबादी 34.1 करोड़ होगी। जनगणना ब्यूरो के अनुसार, 2020 के दशक में अब तक, अमेरिकी आबादी में लगभग 97 लाख की वृद्धि हुई है।