
सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियाे सामने आया है, जिसकी बहादुरी की काफी चर्चा हाे रही है।दरअसल 17 साल का युवक दूसरी मंजिल से गिर रही बच्ची को महज 2 सेकंड में मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लाया। यह घटना तुर्की की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार तुर्की के फतेह डिस्ट्रिक्ट ऑफ इस्तांबुल में एक बच्ची अपार्टमेंट के सेकंड फ्लोर से गिर जाती है। इसी बीच फ्युजी जबात नाम का युवक ने जैसे ही यह देखा तो वह बच्ची को बचाने फुटपाथ पर जा खड़ा हुआ। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक ने किस तरह फुर्ती दिखाते हुए बच्चीे काे कैच कर लिया। अगर वह समय पर बच्ची को ना पकड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बच्ची की जान बचाने वाला अल्जीरियाई प्रवासी फ्यूजी जबात अल्जीरियाई प्रवासी फ्यूजी जबात उसी सड़क पर एक कार्यशाला में काम करता है जहां दुर्घटना हुई थी। उसकी बहादुरी की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। फ्यूजी का कहना है कि उसने लड़की को बचाने के लिए वही किया जो उसे करना था। खबरों के अनुसार घटना के वक्त बच्ची की मां खाना पकाने में व्यस्त थी तभी बच्ची दूसरी मंजिल की खिड़की से गिर गई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website