
दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके पुरी के जगन्नाथ मंदिर में जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। शिकायत भी दर्ज कराई गई है। उनकी एंट्री को अवैध बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी पुरी के जगन्नाथ मंदिर में उनकी एंट्री के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद विवादों में घिर गई हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंदिर में उनका प्रवेश ‘अवैध’ था।
पुरी के स्थानीय संगठन श्री जगन्नाथ सेना ने सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें Hema Malini पर धार्मिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। संगठन का दावा है कि एक्टर धर्मेंद्र से मुस्लिम रीति-रिवाजों के तहत शादी करने के बाद मंदिर में उनकी मौजूदगी से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है।
हेमा मालिनी ने खूबसूरती से किया कथक और भरतनाट्यम, 76 साल में ऐसी मुद्राएं और अदा देख खुला रह गया हर किसी का मुंह
4 बच्चों के पिता थे धर्मेंद्र, हेमा से की दूसरी शादी – शिकायत के अनुसार, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 21 अगस्त 1979 को मुंबई में मौलाना काजी अब्दुल्ला फैजाबादी द्वारा निकाह समारोह आयोजित किया था। इसमें आरोप लगाया गया है कि धर्मेंद्र, जो पहले से ही प्रकाश कौर से विवाहित थे और चार बच्चों के पिता थे, उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 को दरकिनार करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया।
Home / Entertainment / Bollywood / हेमा मालिनी के पुरी जगन्नाथ मंदिर जाने पर मचा बवाल, शिकायत हुई दर्ज, कहा- हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website